Get App

Hindustan Zinc का शेयर 5% भागा, डिविडेंड के ऐलान ने भरा जोश

इस साल अब तक इस शेयर में अब तक करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि जिंक की कीमतें अप्रैल के अपने पीक से अब तक 36 फीसदी टूट चुकी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 14, 2022 पर 11:39 AM
Hindustan Zinc का शेयर 5% भागा, डिविडेंड के ऐलान ने भरा जोश
अंतराष्ट्रीय बाजार में जिंक औऱ दूसरे मेटल की कीमतों में गिरावट के बावजूद इस स्टॉक में अब तक आई गिरावट तुलनात्मक रुप से कम रही है।

Hindustan Zinc share price Today:  वेदांता के स्वामित्व वाली कंपनी Hindustan Zinc के शेयरों में 14 जुलाई के शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी का उछाल देखने को मिला। बता दें कि अभी कल ही कंपनी ने 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था। इस ऐलान के चलते ही आज इस शेयर में तेजी आती दिखी है।

Hindustan Zinc के बोर्ड ने 13 जुलाई को हुई अपनी मीटिंग में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 21 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि वह इस अंतरिम डिविडेंड के तौर पर शेयरधारकों को 8,873.17 करोड़ रुपये देगी। इस डिविडेंड के भुगतान के लिए 21 जुलाई 2022 रिकॉर्ड डेट होगी।

शेयर की चाल पर नजर डालें तो 11.10 बजे के आसपास एनएसई पर 12.30 रुपये यानी 4.51 फीसदी की बढ़त के साथ 284 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 287.85 रुपये है जबकि दिन का लो 280.00 रुपये पर है। स्टॉक का 52 वीक हाई 408.60 रुपये पर है जबकि 52 वीक लो 242.05 रुपये पर है। स्टॉक का वर्तमान वॉल्यूम 3,521,902 है। कंपनी का मार्केट कैप 119,956 करोड़ रुपये पर है।

Hot Stocks : बोनान्जा पोर्टफोलियो के रोहन पाटिल की आज की दो टॉप पिक्स, 2-3 हफ्तों में ही हो सकती है जोरदार कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें