Get App

Hot Stocks:ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है निफ्टी, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव

बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड तब तक बुलिश बना रहेगा जब तक निफ्टी 17,500 के ऊपर बना रहता है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 05, 2022 पर 10:19 AM
Hot Stocks:ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ रहा है निफ्टी, शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव
निफ्टी का पहला लक्ष्य 18,350 के आसपास दिख रहा है। वहीं, 18,600 इसका अगला लक्ष्य होगा। निफ्टी में किसी लॉन्ग सौदे के लिए 17,500 पर स्टॉप लॉस लगाएं.

Nandish Shah,HDFC Securities

4 अप्रैल यानी कल के कारोबार में निफ्टी 383 अंकों यानी 2.17 फीसदी की बढ़त के साथ 18 जनवरी के बाद के अपने हाइएस्ट लेवल पर बंद हुआ। कल के कारोबार में एचडीएफसी ट्विन्स के मर्जर की खबर ने बाजार में जोश भर दिया और बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली। कल बाजार में 25 फरवरी के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी प्रतिशत में होने वाली बढ़त देखने को मिली।

HDFC और HDFC Bank के विलय को रेगुलेटरी पैमानों पर खरा उतरने की चुनौती

पिछले हफ्ते निफ्टी ने डाउनवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन से ब्रेक आउट दिया था। ये 17 जनवरी और 23 मार्च के हाई के करीब है। इसके अलावा निफ्टी 17,441 के पिछले स्विंग हाई के ऊपर बंद हुआ था। जो इस बात का संकेत है कि निफ्टी मजबूत अपट्रेंड में था। अब जब तक निफ्टी अपने 50, 100 और 200 day EMA के ऊपर रहता है तब तक निफ्टी की प्राइमरी पॉजिटिव बना रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें