Get App

HSBC को भारतीय बाजार नजर आ रहा महंगा, दी ‘neutral’ रेटिंग

Indian stocks Market: कंपनियों के अर्निंग में अच्छी बढ़ोतरी और घरेलू खपत में बढ़त की बड़ी संभावनाओं से भारतीय बाजार को जोरदार सपोर्ट मिला है

Translated By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 3:36 PM
HSBC को भारतीय बाजार नजर आ रहा महंगा, दी ‘neutral’ रेटिंग
Indian stocks Market:बॉन्ड पोर्टफोलियो की बात करें तो HSBC को इमर्जिंग मार्केट के छोटी अवधि के इन्वेस्टमेंट ग्रेड के बॉन्ड और हॉर्ड करेंसी कॉर्पोरेट बॉन्ड पसंद है।

HSBC ‘neutral’ on Indian stocks Market: ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनी HSBC (एचएसबीसी) अगले 6 महीने के नजरिए से भारतीय बाजार को लेकर ‘neutral’ नजरिया रखता है। HSBC का कहना है कि महंगाई की ऊंची दर और महंगा वैल्यूएशन भारतीय बाजार के लिए चिंता का विषय है। HSBC ने अपने एक नोट मे कहा है कि भारतीय बाजार के लिए महंगा वैल्यूएशन और महंगाई चिंता का विषय बने हुए हैं लेकिन हमें भारत में डिजिटल इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स में ग्रोथ के अच्छे मौके नजर आ रहे है।

गौरतलब है कि 2022 में भारतीय स्टॉक मार्केट में दुनिया के दूसरे बड़े बाजारों और उभरते बाजारों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनियों के अर्निंग में अच्छी बढ़ोतरी और घरेलू खपत में बढ़त की बड़ी संभावनाओं से भारतीय बाजार को जोरदार सपोर्ट मिला है। 2022 में अब तक सेंसेक्स और निफ्टी में 6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है जबकि इसी अवधि में MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स (MSCI All Country World Index) में 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

लेकिन इस आउटपरफॉर्मेस का एक मतलब यह भी है कि भारतीय इक्विटीज अपने वन ईयर फॉरवर्ड अर्निंग से 20 गुना ऊपर ट्रेड कर रही है। इसकी वजह से भारतीय इक्विटी बाजारदुनिया के सबसे महंगे बाजारों में से एक हो गया है।

चीन को छोड़कर दूसरे एशियाई बाजारों पर नजर डालें तो HSBC हांगकांग, थाईलैंड और इंडोनेशिया में निवेश करने के पक्ष में है। HSBC का मानना है कि कोविड -19 के बाद इन देशों की इकोनॉमी खुली है और अब इनमें ग्रोथ की काफी संभावना नजर आ रही है। HSBC का यह भी कहना है कि इनमें इंडोनेशिया उनको तुलनात्मक रुप से सबसे ज्यादा अच्छा लग रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें