Get App

शॉर्ट टर्म में बाजार में कायम रहेगी उठापटक,फर्टिलाइजर और आईटी में दिख सकती है तेजी: विनय राजानी

इस समय फर्टिलाइजर, मेटल और आईटी में शॉर्ट टर्म के नजरिए से बुलिश ट्रेंड रिवर्सल के संकेत नजर आ रहे हैं। वहीं हेल्थकेयर और फार्मा चार्ट पर कमजोर नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 07, 2022 पर 1:26 PM
शॉर्ट टर्म में बाजार में कायम रहेगी उठापटक,फर्टिलाइजर और आईटी में दिख सकती है तेजी: विनय राजानी
शॉर्ट टर्म में बाजार में उथल-पुथल कायम रहेगी। निफ्टी को मजबूती दिखाने के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 16800 का लेवल पार करना होगा।

Vinay Rajani,HDFC Securities

06 जून तक पिछले लगातार 6 कारोबारी सत्रों में निफ्टी 16440 से 16794 के 350 अंकों के सीमित दायरे में घूमता रहा। इस दौरान निफ्टी ने 3 बार 16440 के आसपास सपोर्ट लिया है। डेली चार्ट पर पिछले स्विंग हाई से भी निफ्टी के लिए 16400 पर मजबूत सपोर्ट नजर आ रहा है। निफ्टी ने 30 मई को 16370 और 16506 के बीच बने गैप को आंशिक तौर पर भर लिया है। हालांकि ऊपर की तरफ 16745 पर स्थित 200 days EMA आने वाले दिनों में निफ्टी के लिए बड़ी बाधा का काम कर सकता है।

इसके अलावा निफ्टी डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम होल्ड करने में कामयाब रहा है जो अपट्रेंड कायम रहने के संकेत है। वहीं अगर निफ्टी 16,400 के नीचे फिसल जाता है तो निफ्टी का यह बुलिश ट्रेंड वौलेटाइल हो जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें