Kalpataru Power के शेयर 9% की दमदार रैली के साथ रिकॉर्ड हाई पर, इस वजह से भरी उड़ान

Kalpataru Power Share Price : कंपनी के बोर्ड ने फंड रेजिंग की योजना को हरी झंडी दे दी है, जिस वजह से शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 4.50 फीसदी मजबूती के साथ 541.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए। कंपनी की नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिये 99 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Dec 09, 2022 पर 3:26 PM
Story continues below Advertisement
Kalpataru Power का शेयर पिछले तीन महीने लगभग 30 फीसदी और छह महीने में 49 फीसदी और एक साल में 42 फीसदी मजबूत हो चुका है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Kalpataru Power Share Price : कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन (KPTL) के शेयर शुक्रवार, 9 दिसंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 9 फीसदी से ज्यादा की दमदार रैली के साथ 565.90 रुपये के स्तर पर पहुंच गए, जो उसका रिकॉर्ड हाई है। दरअसल कंपनी के बोर्ड ने फंड रेजिंग की योजना को हरी झंडी दे दी है, जिस वजह से शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 4.50 फीसदी मजबूती के साथ 541.15 रुपये के स्तर पर बंद हुए। इससे पहले गुरुवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा कि उसके बोर्ड ने नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) जारी करके 99 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दे दी है।

    दो दिन में 12 फीसदी चढ़ा शेयर

    कंपनी ने कहा, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की एक्जीक्यूटिव कमेटी ने प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर 99 करोड़ रुपये के लिस्टेड, रेटेड, अनसिक्योर्ड रिडीमेबिल, टैक्सेबिल एनसीडी जारी किए जाने को मंजूरी दी है। शेयर इस ऐलान के बाद पिछले दो सेशन में 12 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। वहीं शेयर पिछले तीन महीने लगभग 30 फीसदी और छह महीने में 49 फीसदी और एक साल में 42 फीसदी मजबूत हो चुका है।


    Stock Market : विदेशी निवेशकों ने 2022 में भारतीय बाजार से निकाले रिकॉर्ड 18 अरब डॉलर, फिर भी मिला सबसे अच्छा रिटर्न

    फंड रेजिंग प्लान के तहत 8.46 फीसदी के कूपन रेट से 10 लाख रुपये प्रति एनसीडी की दर से कुल 990 एनसीडी जारी किए जाएंगे।

    क्या करती है कंपनी

    KPTL एक प्रमुख इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) कंपनी है, जो पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूसन, तेल और गैस और रेलवे जैसे प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट्स से जुड़ी हुई है। KPTL के तेल और गैस बिजनेस में सीमा पार पाइपलाइन, टर्मिनल और गैस गैदरिंग स्टेशन के लिए ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल है।

    कंपनी का रेलवे वर्टिकल सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना, ट्रैक बिछाना, सिगनलिंग और टेलीकम्युनिकेशन और ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट्स के लिए ईपीसी सेवाएं उपलब्ध कराता है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।