Get App

तीन महीने में 56% चढ़ा यह ज्वेलरी स्टॉक, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर

इससे पहले कल्याण ज्वेलर्स के शेयर ने 2 सितंबर, 2022 को अपना 85.70 रुपये का हाई बनाया था। इसके साथ ही शेयर पहली बार अपने 87 रुपये के इश्यू प्राइस से ऊपर गया है। कंपनी ने 26 मार्च, 2021 को स्टॉक मार्केट में आगाज किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 14, 2022 पर 5:06 PM
तीन महीने में 56% चढ़ा यह ज्वेलरी स्टॉक, ऑल टाइम हाई पर पहुंचा शेयर
पिछले एक महीने में कल्याण ज्वेलर्स का शेयर 31 फीसदी मजबूत हो चुका है, जबकि इस दौरान एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स (S&P BSE Sensex) में 1.9 फीसदी की ही बढ़त रही है

Kalyan Jewellers Shares : कल्याण ज्वेलर्स के शेयर बुधवार, 14 सितंबर को बीएसई पर इंट्राडे में 12 फीसदी की मजबूती के साथ 93.60 रुपये के स्तर पर पहुंच गया, जो उसका ऑल टाइम हाई है। हालांकि, सेशन के अंत में शेयर 10.11 फीसदी बढ़कर 92 रुपये पर बंद हुआ।

खास बात यह है कि कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में हेवी वॉल्यूम्स के साथ यह तेजी आई है। एनएसई और बीएसई दोनों में ज्वेलरी कंपनी के कुल 1.35 करोड़ इक्विटी शेयरों के सौदे हुए, जो कंपनी की कुल 1.3 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर हैं।

पहली बार इश्यू प्राइस से ऊपर गया शेयर

इससे पहले शेयर ने 2 सितंबर, 2022 को अपना 85.70 रुपये का हाई बनाया था। इसके साथ ही शेयर पहली बार अपने 87 रुपये के इश्यू प्राइस से ऊपर गया है। कंपनी ने 26 मार्च, 2021 को स्टॉक मार्केट में आगाज किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें