Get App

MACROTECH DEV, NYKAA और CIPLA पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय

CLSA ने MACROTECH DEV पर SELL की रेटिंग देकर लक्ष्य 1000 रुपये तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 20, 2021 पर 9:15 AM
MACROTECH DEV, NYKAA और CIPLA पर जानिये ब्रोकरेज हाउसेज की निवेश राय
MACROTECH DEV, NYKAA और CIPLA पर जानिये ब्रोकरेज रिपोर्ट

किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-

CLSA की MACROTECH DEV पर राय

CLSA ने MACROTECH DEV पर SELL के साथ कवरेज शुरू किया है और शेयर का लक्ष्य 1000 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि शेयर के वैल्युएशन महंगे है और एक ही मार्केट पर कंपनी का फोकस है। हालांकि ऊंचे वैल्युएशन के बावजूद मिड-टर्म आउटलुक मजबूत है। दक्षिण और मध्य मुंबई में लग्जरी घरों की इन्वेंट्री कम हुई है। जबकि मार्केट शेयर में बढ़त के बगैर हाई ग्रोथ बरकरार रखना मुश्किल है। इसके अतिरिक्त FY22-24 में 18% ग्रोथ के मुकाबले FY25 में 11-12% ग्रोथ संभव है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें