LIC shareholding in Info Edge : दिग्गज बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (Life Insurance Corporation of India) यानी LIC की ऑनलाइन कंपनी इन्फोएज में हिस्सेदारी बढ़कर 5 फीसदी से ज्यादा हो गई है। एलआईसी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि उसने कंपनी में हाल में 12 करोड़ से ज्यादा निवेश किया है। LIC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, उसकी Info Edge (India) Ltd में शेयरहोल्डिंग 64,43,921 से बढ़कर 64,69,921 इक्विटी शेयर यानी कंपनी की पेडअप कैपिटल की 4.988 फीसदी से बढ़कर 5.008 फीसदी हो गई है। 22 दिसंबर को इन्फोएज का शेयर 1.67 फीसदी कमजोर होकर 4,072.95 रुपये पर बंद हुआ।
