लार्सन एंड टुब्रो इंफोटेक (Larsen & Toubro Infotech (LTI) और माइंडट्री (Mindtree) के शेयर आज यानी सोमवार 9 मई को इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 5 प्रतिशत तक गिर गये। एलटीआई के साथ माइंडट्री के विलय की शुक्रवार को घोषणा हुई। उसके बाद आज के कारोबार में दोनों स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। माइंडट्री के शेयरधारकों को उनके 100 शेयरों के बदले एलटीआई के 73 शेयर प्राप्त होंगे।
