Get App

कंसोलिडेशन के दौर में बाजार, इन 10 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, अगले 3-4 हफ्ते में चमका सकते हैं किस्मत

आईआईएफएल फाइनेंस में 330 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 440 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 18, 2022 पर 7:21 PM
कंसोलिडेशन के दौर में बाजार, इन 10 स्टॉक्स पर लगाएं दांव, अगले 3-4 हफ्ते में चमका सकते हैं किस्मत
गॉडफ्रे फिलिप्स में 1,185 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1,550 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। 3 से 4 हफ्ते में इस शेयर में 20 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।

13 अप्रैल को खत्म हुए छोटे कारोबारी हफ्ते में बाजार मंदी के जाल में फंसता नजर आया। पिछले हफ्ते बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव हावी रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और महंगाई से जुड़ी चिंता, यूक्रेन संकट के और गहराने के साथ एफआईआई की निकासी कुछ ऐसे कारण रहे जिन्होंने बाजार सेंटिमेंट को खराब किया और बाजार अंतत: लाल निशान में बंद हुआ। इस गिरावट के बावजूद इंडेक्स 20-day SMA (17,471) और 20-day EMA (17,455) को बचाए रखने में सफल रहा जो आगे आनेवाले दिनों में बाजार के लिए सपोर्ट का काम कर सकते हैं। लेकिन यह सपोर्ट टूटता है तो बाजार 17,150 ( 200-DMA और 200-EMA के आसपास) अगला सपोर्ट लेता नजर आ सकता है।

ऊपर की तरफ 17600-17,700 के लेवल पर निफ्टी के लिए पहली बाधा नजर आ रही है। अगर निफ्टी यह बाधा तोड़ने में कामयाब रहता है तो यह हमें 17,800-17,900 की तरफ जाता नजर आ सकता है।

Angel One के समीत चव्हाण का कहना है कि अब अगर डेली टाइम चार्ट फ्रेम पर नजर डालें तो निफ्टी हमें काफी अहम मोड में नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए '220-day' EMA पर अहम सपोर्ट है जो 17450 के आसपास स्थिति है। जब तक निफ्टी 17,400 – 17,200 को होल्ड करने में कामयाब रहता है तब तक रिकवरी की उम्मीद बनी हुई है।

उम्मीद है कि आगे आनेवाले दिनों में ग्लोबल फ्रंट से कोई बड़ी नकारात्मक खबर नहीं आएगी और अगर ऐसा होता है तो बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है। ऊपर की तरफ 17,700 -17,850 के लेवल निफ्टी के लिए काफी अहम है। अगर निफ्टी को ऊपर जाना है तो इन बाधाओं को पार करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें