मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने कहा कि प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ से देश में ग्रोथ रफ्तार बढ़ेगी। ग्रोथ के लिए प्राइवेट सेक्टर पर भरोसा करना जरूरी है। लोग 70 साल के तजु्र्बे से अब भी नहीं सीखे हैं। अब तक सिर्फ पब्लिक सेक्टर से किसी को भी ग्रोथ नहीं मिली है। इसलिए प्राइवेट सेक्टर को ग्रोथ का मौका देना होगा। आरसी भार्गव ने सीएनबीसी-आवाज़ के नो योर कंपनी सेगमेंट में कंपनी और ग्रोथ को लेकर अपनी बेबाक राय रखी।
