Mcap of 10 most valued firms : सेंसेक्स की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों के मार्केट कैप में बीते सप्ताह 95,337.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक फायदे में में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) रही। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 319.87 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, आईटीसी और भारती एयरटेल के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट दर्ज की गई।
सबसे ज्यादा फायदे में रही आरआईएल
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट वैल्युएशन 70,023.18 करोड़ रुपये बढ़कर 16,50,677.12 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। आईटीसी (ITC) की मार्केट वैल्यू 14,834.74 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,75,767.12 करोड़ रुपये रही।
आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,034.51 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,01,920.14 करोड़ रुपये पर और भारती एयरटेल का 3,288.43 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,32,763.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
एचडीएफसी की मार्केट वैल्यू 1,157.09 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,237.09 करोड़ रुपये हो गई।
दूसरी ओर, एसबीआई को तगड़ा झटका लगा और उसका मार्केट कैपिटलाइजेशन 19,678.77 करोड़ रुपये घटकर 4,73,807.64 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट में 14,825.92 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 5,90,933.95 करोड़ रुपये पर आ गया। टीसीएस की मार्केट वैल्यू 13,099.41 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 12,80,539.91 करोड़ रुपये रह गई।
इन्फोसिस का मार्केट कैप 10,309.8 करोड़ रुपये घटकर 6,66,328.56 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक की मार्केट वैल्यू में 14.3 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 9,23,919.15 करोड़ रुपये रह गई।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईटीसी, एसबीआई और भारती एयरटेल रहीं।
डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।