Get App

NMDC के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल को नजर आती है 30% तेजी की उम्मीद, जानिए क्या है वजह

मोतीलाल ओसवाल ने NMDC पर जारी अपने हालिया नोट में कहा है कि छत्तीसगढ़ और कर्नाटक दोनों सेक्टर में कंपनी के कारोबार में तेजी के चलते ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2022 पर 1:27 PM
NMDC के शेयरों में मोतीलाल ओसवाल को नजर आती है 30% तेजी की उम्मीद, जानिए क्या है वजह
मोतीलाल ओसवाल का मानना है कि NISP का डीमर्जर इस स्टॉक के लिए अहम ट्रिगर का काम करेगा।

वित्त वर्ष 2021 में आयरन ओर का अब तक हाइएस्ट वार्षिक उत्पादन (42mt) हासिल करने के बाद NMDC ने अपने लक्ष्य बढ़ा दिए है। कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2030 में इसका लक्ष्य 46mt उत्पादन करने का है। वहीं 2024 में यह और बढ़ता नजर आ सकता है।

मोतीलाल ओसवाल ने NMDC पर जारी अपने हालिया नोट में कहा है कि छत्तीसगढ़ और कर्नाटक दोनों सेक्टर में कंपनी के कारोबार में तेजी के चलते ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा। मोतीलाल ओसवाल ने NMDC को Buy रेटिंग देते हुए इसके लिए 220 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में इसके वर्तमान स्तरों से 30 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को नजर आ सकती है।

डॉली खन्ना ने अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा ये एनर्जी स्टॉक, 1 साल में दिया 50% रिटर्न, क्या आप भी करना चाहेंगे निवेश

बतातें चलें कि साल 2022 में अब तक यह शेयर 225 फीसदी भागा है।हालांकि मोतीलाल ओसवाल का यह भी कहना है कि NMDC के लिए चाइना में मंदी एक बड़ा जोखिम है क्योंकि इसके चलते स्टील और आयरन ओर की कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें