Get App

Multibagger stock: बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट के पहले इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन लगा अपरसर्किट, क्या है आपके पास

Brightcom Group एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। यह दुनियाभर में एड टेक, न्यू मीडिया और IoT आधारित कारोबार में है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 11:31 AM
Multibagger stock: बोनस इश्यू के रिकॉर्ड डेट के पहले इस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन लगा अपरसर्किट, क्या है आपके पास
Brightcom Group के शेयर ने 1 साल की अवधि में 1,318 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है और यह इस अवधि में 7 रुपये से बढ़कर 101 रुपये पर आ गया है.

Brightcom Group के शेयरों में आज लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट लगता नजर आया है। बीएसई पर मंगलवार के शुरुआती कारोबार में यह स्टॉक 5 फीसदी के अपर सर्किट पर लॉक हो गया। बता दें कि कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए 16 मार्च 2022 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

कंपनी में इसके पहले सूचित किया था कि उसकी 25 जनवरी 2022 को हुई बोर्ड मीटिंग में 2:3 के आधार पर बोनस शेयर जारी करने का निर्णय लिया गया है यानी इस इश्यू के तहत प्रति 3 इक्विटी शेयर पर 2 बोनस शेयर जारी किए जाएंगे।

कंपनी ने इस बारे में जारी अपने एक बयान में कहा है कि पिछले 12 महीनों में Brightcom Group के शेयरों में कई गुना की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऐसे में यह शेयर तमाम छोटे निवेशकों के पहुंच से बाहर को होगा। बोनस शेयर जारी करने से यह स्टॉक नए निवेशकों के लिए सस्ता हो जाएगा। जिससे कंपनी के शेयर होल्डर बेस में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Brightcom Group एक डिजिटल मार्केटिंग कंपनी है। यह दुनियाभर में एड टेक, न्यू मीडिया और IoT आधारित कारोबार में है। कंपनी घरेलू बाजार के साथ यूएस, इज़राइल, लैटिन अमेरिका एमई, पश्चिमी यूरोप और एशिया स्पेशिफिक रीजन में कारोबार करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें