पेपर कंपनियों ने मांग बढ़ने के चलते बढ़ाये अपने प्रोडक्ट्स के दाम, शेयरों में दिखी तेजी

पेपर कंपनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने की वजह से आज JK Paper, West Coast Paper, Andhra Paper, Seshasayee Paper, Century Textiles & Industries और Tamil Nadu Newsprint जैसे पेपर स्टॉक्स में आज बढ़त देखने को मिली

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 6:04 PM
Story continues below Advertisement
भू-राजनीतिक संकट और लॉजिस्टिक परेशानियों की वजह से एनर्जी, केमिकल्स और पैकेजिंग खर्च बढ़ने के कारण पेपर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बार अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये हैं

पेपर कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये। इसके बाद आज यानी बुधवार 24 अगस्त को जेके पेपर (JK Paper), वेस्ट कोस्ट पेपर (West Coast Paper), आंध्र पेपर (Andhra Paper), शेषशायी पेपर (Seshasayee Paper), सेंचुरी टेक्सटाइल्स एंड इंडस्ट्रीज (Century Textiles & Industries) और तमिलनाडु न्यूज़प्रिंट (Tamil Nadu Newsprint) जैसे पेपर स्टॉक्स में आज तेजी देखने को मिली।

जेके पेपर ने अपने पैकेजिंग बोर्ड प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाये हैं। एसएमआईएफएस इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (SMIFS Institutional Equities) ने कहा कि यह वृद्धि सभी उत्पादों में 3,200-5,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन (एमटी) की रेंज में की गई है। नई कीमतें 22 अगस्त से लागू हो गई हैं।

सेंचुरी टेक्सटाइल्स ने 1 सितंबर से कॉपियर पेपर की कीमत में 1,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन और नॉन-कॉपियर सेगमेंट में 2,000-3,000 रुपये / मीट्रिक टन की बढ़ोतरी की घोषणा की। कीमतों में ये बढ़ोत्तरी 22 अगस्त से प्रभावी है।


भू-राजनीतिक संकट और लॉजिस्टिक दिक्कतों के कारण एनर्जी, केमिकल्स और पैकेजिंग खर्च के रूप में इनपुट लागत में वृद्धि होने के चलते पेपर कंपनियों ने पिछले कुछ महीनों में कई बार कीमतों में बढ़ोतरी की है।

इस प्राइवेट बैंकिंग स्टॉक और मेटल शेयर में दिखेगी जोरदार तेजी, डीलिंग रूम्स ने दोनों में कराई खरीदारी

जेके पेपर के शेयर बीएसई पर 3.51 प्रतिशत बढ़कर 428.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। जबकि वेस्ट कोस्ट 6.25 प्रतिशत बढ़कर 625 रुपये पर बंद हुआ। वहीं आंध्र पेपर 3 प्रतिशत ऊपर 477.3 रुपये पर बंद हुआ।

बढ़ते डिजिटलीकरण के बीच कागज उद्योग को अक्सर 'sunset industry' कहा गया है। लेकिन हाल के दिनों में विभिन्न कैटालिस्ट्स ने इस सेक्टर का सपोर्ट किया है। उनसे उम्मीद की जाती है कि वे आगे भी इंडस्ट्री को बढ़ाने में मदद करेंगे।

महामारी के कारण ऑनलाइन शॉपिंग बहुत ज्यादा बढ़ गई। जिसने पैकिंग बोर्ड बॉक्स की मांग भी बहुत बढ़ी। रूस-यूक्रेन युद्ध और हाल ही में सिंगल यूज वाले प्लास्टिक प्रतिबंध की मांग बढ़ी है। इससे इस सेक्टर को सहारा मिलता हुआ दिखाई दे सकता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।