Get App

Piramal Enterprises Share Price: जेफरीज को 25% अपसाइड की उम्मीद और ग्रासिम पर भी बुलिश, जानिये टारगेट प्राइस

JEFFERIES ने GRASIM पर खरीदारी की राय देते हुए इस पर 1970 रुपये का लक्ष्य मूल्य तय किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 11:44 AM
Piramal Enterprises Share Price: जेफरीज को 25% अपसाइड की उम्मीद और ग्रासिम पर भी बुलिश, जानिये टारगेट प्राइस
JEFFERIES को PIRAMAL ENTERPRISES कंपनी के स्टॉक के वर्तमान भाव से इसमें 25 प्रतिशत की तेजी नजर आ रही है

Piramal Enterprises Share Price: सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है इन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

JEFFERIES की PIRAMAL ENTERPRISES पर निवेश राय

JEFFERIES ने PIRAMAL ENTERPRISES पर निवेश राय देते हुए इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है। उन्होंने इसमें 1250 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। इस लिहाज देखा जाये तो उन्हें कंपनी के स्टॉक के वर्तमान भाव से इसमें 25 प्रतिशत की तेजी नजर आ रही है। उनका कहना है कि इसके हाउसिंग में डिस्बर्समेंट बढ़ने से लोन ग्रोथ बढ़ेगी। इसके साथ ही प्रोविजनिंग ऊंचे स्तरों पर रहने की संभावना है।

आज यानी 1 सितंबर 2022 को सुबह 11.31 बजे एनएसई पर ये शेयर 1.80 प्रतिशत या 17.60 रुपये नीचे 1045.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 3014.95 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 1036.30 रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें