Get App

RIL ने 29 अगस्त को बुलाई AGM, क्या डिविडेंड का करेगी ऐलान?

Reliance ने वित्त वर्ष 22 के डिविडेंड के लिए 19 अगस्त रिकॉर्ड डेट तय की है, जो एजीएम में घोषित किया जा सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 07, 2022 पर 4:42 PM
RIL ने 29 अगस्त को बुलाई AGM, क्या डिविडेंड का करेगी ऐलान?
रिलायंस ने कहा, एजीएम के नोटिस में शामिल रिजॉल्युशंस पर वोट देने और एजीएम में भाग लेने के लिए इलिजिबल मेंबर्स के निर्धारण के उद्देश्य से 22 अगस्त, 2022 कटऑफ डेट तय की गई है

Reliance AGM : रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपनी 45वीं एनुअल जनरल मीटिंग के लिए 29 अगस्त, 2022 की तारीख का ऐलान किया है। यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये दोपहर 2 बजे होगी। कंपनी ने वित्त वर्ष 22 के डिविडेंड के लिए 19 अगस्त रिकॉर्ड डेट तय की है, जो एजीएम में घोषित किया जा सकता है। शुक्रवार, 5 अगस्त को आरआईएल का शेयर लगभग 1.50 फीसदी कमजोर होकर 2,534 रुपये पर बंद हुआ था।

एजीएम के लिए तय की कटऑफ डेट

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजेस को दी एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, एजीएम के नोटिस में शामिल रिजॉल्युशंस पर वोट देने और एजीएम में भाग लेने के लिए इलिजिबल मेंबर्स के निर्धारण के उद्देश्य से 22 अगस्त, 2022 कटऑफ डेट तय की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें