Get App

Ruchi Soya खरीदेगी पतंजलि का फूड रिटेल बिजनेस, बदल जाएगा कंपनी का नाम

सौदा पूरा होने के बाद रुचि सोया का नाम बदल कर पतंजलि फूड्स हो जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 5:41 PM
Ruchi Soya खरीदेगी पतंजलि का फूड रिटेल बिजनेस, बदल जाएगा कंपनी का नाम
रुचि सोया का शेयर बुधवार को दोपहर 1.20 बजे 4.30 फीसदी की मजबूती के साथ 1,130 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने के दौरान शेयर लगभग 18 फीसदी और एक साल में 39 फीसदी का रिटर्न दे चुका है

Ruchi Soya : रुचि सोया जल्द ही पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (Patanjali Ayurved Limited) या PAL के फूड रिटेल बिजनेस को खरीद लेगी। इसमें उसका मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, लेबलिंग और कुछ फूड प्रोडक्ट्स की रिटेल ट्रेडिंग भी शामिल है। इसके अलावा रुचि सोया पदार्थ, हरिद्वार और नेवासा, महाराष्ट्र स्थिति मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स को भी खरीदेगी। हालांकि इसके लिए अभी शेयरहोल्डर्स और अन्य प्राधिकरणों से मंजूरी लेनी होगी। लाइवमिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रुचि सोया और पतंजलि आयुर्वेद ने इस संबंध में एक समझौता किया है।

रुचि सोया का शेयर 4 फीसदी से ज्यादा मजबूत

रुचि सोया का शेयर बुधवार को दोपहर 1.20 बजे 4.30 फीसदी की मजबूती के साथ 1,130 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले एक महीने के दौरान शेयर लगभग 18 फीसदी और एक साल में 39 फीसदी का रिटर्न दे चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें