Get App

SBI Multi Option Deposit Scheme: बिना FD तोड़े निकाल सकेंगे पैसा, जानें इस स्पेशल FD स्कीम की खास बातें

एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम में आप बिना FD तोड़े जितनी जरूरत हो उतना पैसा निकाल सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2021 पर 9:52 AM
SBI Multi Option Deposit Scheme: बिना FD तोड़े निकाल सकेंगे पैसा, जानें इस स्पेशल FD स्कीम की खास बातें

बैंक फिक्स्ड डिपोजिट (FD) को सबसे सुरक्षित और भरोसमंद इंवेस्टमेंट माना जाता है। इसमें मुनाफे की गारंटी के साथ सुनिश्चत रिटर्न भी मिलता है। हालांकि FD के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि अगर पैसे की जरूरत होने पर इसे तुड़वाना पड़ता है, फिर चाहे जरूरत कुछ ही पैसों की क्यों  न हो। इसके कारण आपको कम इंटरेस्ट रेट मिलता है और पेनाल्टी भरनी पड़ती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एक स्पेशल FD स्कीम लेकर आई है। एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम (SBI Multi Option Deposit Scheme- MODS) में आप बिना FD तोड़े इससे जितनी जरूरत हो उतना पैसा निकाल सकते हैं।


एसबीआई MODS स्कीम टर्म डिपॉजिट की तरह है, लेकिन यह खाताधारक के सेविंग्सू या करंट अकाउंट से लिंक होता है। इसका फायदा यह है कि आप जरूरत पड़ने पर कभी भी इससे पैसे निकाल सकते हैं। इसमें प्रीमैच्योयर विदड्रॉल की सुविधा है। हालांकि इस पर TDS लगता है। अगर डिपॉजिटर लिंक किए गए खाते से पैसे निकालना चाहता है और उसके खाते में उतने पैसे नहीं हैं, तो वह MODS से भी पैसे निकाल सकता है। पैसे 1000 रुपये या इसके मल्टीपल्स में निकाले जा सकते हैं।


इस स्कीम की खास बातें

• एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपोजिट स्कीम में कम से कम 10,000 रुपये जमा कराने होते हैं। इसके बाद आप इसमें 1000 रुपये के मल्टीपल्स में और भी रुपये जमा कर सकते हैं। इसमें पैसे जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें