Get App

Q4 नतीजों के बाद 5% टूटा Bajaj Finance का शेयर, जानिए अब इस स्टॉक में क्या हो आपकी निवेश रणनीति

CLSA ने BAJAJ FINANCE पर 'sell' की रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य घटाकर 6,000 रुपये प्रति शेयर तय किया है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 27, 2022 पर 10:17 AM
Q4 नतीजों के बाद 5% टूटा Bajaj Finance का शेयर, जानिए अब इस स्टॉक में क्या हो आपकी निवेश रणनीति
ब्रोकरेज फर्म Motilal Oswal ने इस स्टॉक पर अपनी Buy की कॉल को बरकरार रखा है और इसके लिए 8,350 रुपये का टारगेट दिया है।

आज यानी 27 अप्रैल 2022 को Bajaj Finance के शेयर में सुबह के कारोबार में 5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कल कंपनी ने अपने चौथी तिमाही के नतीजे घोषित किए थे जिसके मुताबिक कंपनी का मार्च तिमाही में कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 80 फीसदी बढ़कर 2,420 करोड़ रुपये रहा है, जो किसी भी तिमाही में दर्ज किया गया उसका अब तक का सबसे बड़ा मुनाफा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का नेट कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट ₹1,346 करोड़ रुपये था।

बजाज फाइनेंस का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) मार्च तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 6,068 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 4,659 करोड़ रुपये था। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का भी ऐलान किया।

चौथी तिमाही में नए लोन की संख्या 15 फीसदी बढ़कर 62.8 लाख रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 54.7 लाख थी। कंपनी का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (Gross-NPA) और नेट NPA मार्च तिमाही में क्रमश: 1.60% और 0.68% फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में ये क्रमश: 1.79% और 0.75% था।

कंपनी का एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) मार्च तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 1.97 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इसमें 5,365 करोड़ रुपये की आईपीओ फाइनेंसिंग से मिली राशि भी शामिल है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का AUM 1.52 लाख करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें