Sigachi Industries के शेयर में 20% की रैली, फंड रेजिंग की योजना से मिला सपोर्ट

Sigachi Industries ने कहा, 10 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में तरजीही आधार पर इक्विटी या कन्वर्टिबल वारंट जारी कर फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी। Sigachi Industries के शेयर का 15 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में आगाज हुआ था। सिगाची इंडस्ट्रीज ने 163 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर शेयर जारी किए थे

अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
Sigachi Industries के शेयर ने 17 नवंबर, 2021 को 648 रुपये का रिकॉर्ड हाई छुआ था। वहीं, 21 जून, 2022 को 231.30 रुपये के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया था
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Sigachi Industries Share Price : सिगाची इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार, 6 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 20 फीसदी की दमदार रैली के साथ 330.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल फार्मास्युटिकल कंपनी ने तरजीही इश्यू के जरिए फंड जुटाने के लिए विचार करने के उद्देश्य से 10 जनवरी, 2023 को बोर्ड मीटिंग बुलाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा, मंगलवार, 10 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में तरजीही आधार पर इक्विटी या कन्वर्टिबल वारंट जारी कर फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी। सेशन के अंत में शेयर 19.70 फीसदी मजबूत होकर 329.35 रुपये पर बंद हुआ।

    कब हुई थी शेयर की लिस्टिंग

    Sigachi Industries के शेयर का 15 नवंबर 2021 को शेयर बाजार में आगाज हुआ था। कंपनी ने 163 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर शेयर जारी किए थे। इससे पहले शेयर ने 17 नवंबर, 2021 को 648 रुपये का रिकॉर्ड हाई छुआ था। वहीं, 21 जून, 2022 को 231.30 रुपये के रिकॉर्ड लो पर पहुंच गया था।


    Multibagger Stock : इस स्टील कंपनी ने 6 महीने में दिया 142% रिटर्न, अब बोनस की खबर से लगा शेयर में अपर सर्किट

    क्या करती है कंपनी

    SIL माइक्रोक्रिस्टलीन सेलुलोज (MCC) के विनिर्माण से जुड़ी है, जिसे फार्मास्युटिकल, फूड, बेवरेज, कॉस्मेटिक और पेंट इंडस्ट्री में बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है। MCC का सबसे ज्यादा इस्तेमाल विटामिन सप्लीमेंट्स और टेबलेट्स में होता है। MCC को रिफाइंड वुड पल्प से बनाया जाता है, जिसे कंपनी आयात करती है।

    लगातार बढ़ रहा है इसका मार्केट

    CARE Ratings के एनालिस्ट्स का मानना है कि भारत में कैलेंडर वर्ष 25 तक MCC का मार्केट साइज 9.3 करोड़ डॉलर के स्तर पर पहुंचने का अनुमान है। इस प्रकार कैलेंडर वर्ष 21 से 25 तक इसकी ग्रोथ 13.84 फीसदी सीएजीआर रहनी चाहिए। प्रोसेस्ड फूड की डिमांड और फार्मास्युटिकल, कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स का उत्पादन बढ़ने के साथ एमसीसी का मार्केट बढ़ रहा है। एनालिस्ट्स ने कहा, ग्लोबल ट्रेंड की तर्ज पर एमसीसी के मार्केट के लिए फार्मास्युटिकल एक अहम ग्रोथ सेगमेंट होगा। इसके बाद फूड एंड बेवरेजेस और कॉस्मेटिक्स से ग्रोथ मिलेगी।

    डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।