Sigachi Industries Share Price : सिगाची इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार, 6 जनवरी को बीएसई पर इंट्राडे में 20 फीसदी की दमदार रैली के साथ 330.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल फार्मास्युटिकल कंपनी ने तरजीही इश्यू के जरिए फंड जुटाने के लिए विचार करने के उद्देश्य से 10 जनवरी, 2023 को बोर्ड मीटिंग बुलाने का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा, मंगलवार, 10 जनवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में तरजीही आधार पर इक्विटी या कन्वर्टिबल वारंट जारी कर फंड जुटाने पर विचार किया जाएगा। हालांकि, इसके लिए जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी। सेशन के अंत में शेयर 19.70 फीसदी मजबूत होकर 329.35 रुपये पर बंद हुआ।
