गिरावट में खरीद की रणनीति पर रहें कायम, आज के टॉप इंट्राडे कॉल, हो सकती की अच्छी कमाई

5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि हाल के गिरावट के बाद निफ्टी ने काफी कम समय में एक बार फिर 18000 का स्तर हासिल कर लिया है। ये बाजार में मजबूत मोमेंटम और खरीदारी के रुझान की ओर संकेत कर रहा है.

अपडेटेड Jan 11, 2022 पर 11:01 AM
Story continues below Advertisement
Britannia Industries: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -3900 रुपए, स्टॉप लॉस -3675 रुपए

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों के कंसोलीडेशन के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कल के कारोबार में निफ्टी एक बार फिर 18000 के पार जाता दिखा। निफ्टी कल 190 अंकों की बढ़त के साथ 18,003 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 650 अंकों की बढ़त के साथ 60,395 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक कल 608 अंकों की बढ़त के साथ 38,347 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार दिग्गजों का कहना है कि वर्तमान मार्केट पैटर्न हल्की गिरावट के बाद अब तेज अपसाइड मूव की ओर संकेत कर रहा है।

क्या हो आज की इंट्राडे ट्रेडिंग रणनीति इस पर बात करते हुए HDFC Securities के नागराज शेट्टी ने कहा कि कल के कारोबार में गैप अप ओपनिंग के साथ डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुल कैंडल बनता नजर आया। टेक्निकली ये पैटर्न एक छोटी गिरावट के बाद मार्केट में एक तेज अपसाइड वाउंस की ओर संकेत करता है। डेली चार्ट पर हायर हाइज और हायर लो का दौर कायम रहा। अब गुरुवार का 17,655 का स्विंग लो इस क्रम का नया हायर लो माना जो सकता है। निफ्टी ने 17,950 का नजदीकी रजिस्टेंस तोड़ दिया है और इसके ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी के लिए अब ऊपर की तरफ 18,200-18,350 का स्तर काफी अहम होगा। ये लेवल 1 हफ्ते में हासिल हो सकता है। निफ्टी के लिए इमीडिएट सपोर्ट 17,870 के आसपास दिख रहा है।

VODAFONE IDEA इक्विटी के बदले मोरटोरियम लेगी, एजीआर के बकाए और स्पेक्ट्रम ऑक्शन की किश्तों को इक्विटी में करेगी कन्वर्ट


5paisa.com के रुचित जैन का कहना है कि हाल के गिरावट के बाद निफ्टी ने काफी कम समय में एक बार फिर 18000 का स्तर हासिल कर लिया है। ये बाजार में मजबूत मोमेंटम और खरीदारी के रुझान की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि बादार का ट्रेंड तेजी का बना हुआ है लेकिन इंडेक्स अपने शॉर्ट टर्म हर्डल के करीब कारोबार कर रहा है। वहीं, डेरीवेटिव्स पर नजर डालें तो 18,000 की कॉल पर बड़ी पोजीशन देखने को मिल रही है। इस स्ट्राइक पर करेंट वीकली एक्सपायरी के लिए सबसे ज्यादा ओपन इंटरेस्ट देखने को मिल रहा है। इन फैक्टस को ध्यान में रखें तो अब शॉर्ट टर्म में किसी करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। लेकिन बाजार में किसी बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है क्योंकि निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों के अंडरटोन मजबूत बने हुए हैं। ऐसे में ट्रेडर्स को गिरावट में खरीदारी करने की सलाह होगी।

Choice Broking के सुमित बगड़िया की निवेश सलाह

Britannia Industries: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -3900 रुपए, स्टॉप लॉस -3675 रुपए

GAIL (India) Limited: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -147-150 रुपए, स्टॉप लॉस-137 रुपए

SMC Global के मुदित गोयल की इंट्राडे काल

Cummins India Ltd: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -970 रुपए, स्टॉप लॉस -940 रुपए

Deepak Nitrite: वर्तमान भाव पर खरीदें, लक्ष्य -2640 रुपए, स्टॉप लॉस -2570 रुपए

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।