Get App

Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:23 AM
Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, सिप्ला और अन्य स्टॉक्स
Tata Motors ने ज्वाइंट वेंचर Tata Marcopolo Motors में मार्कोपोलो एसए की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Stocks to Watch Today के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

Tata Motors

टाटा मोटर्स ने ज्वाइंट वेंचर यूनिट टाटा मार्कोपोलो मोटर्स (Tata Marcopolo Motors) में मार्कोपोलो एसए की पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। इसके साथ ही टाटा मार्कोपोलो मोटर्स टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

Cipla

सिप्ला ने केमवेल इंडिया के साथ अमेरिका में ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने के लिए समझौता किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें