Get App

Trade Spotlight | Sumitomo Chemical, Indo Tech और Britannia में कल दिखा जोरदार एक्शन, अब क्या हो इनमें निवेश रणनीति

कल के कारोबार में हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Sumitomo Chemical India का शेयर एक्शन में नजर आया और यह 3 फीसदी की बढ़त के साथ 450.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2022 पर 10:48 AM
Trade Spotlight | Sumitomo Chemical, Indo Tech और Britannia में कल दिखा जोरदार एक्शन, अब क्या हो इनमें निवेश रणनीति
Rain Industries और Britannia Industries कल एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनरों में थे। Rain Industries कल 5 फीसदी की बढ़त के साथ 175.70 के स्तर पर बंद हुआ था

आरबीआई द्वारा कल अपनी बेंचमार्क दरों में सरप्राइस हाइक करने के बाद बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स कल 1300 अंक से ज्यादा गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी कल 400 अंक गिरकर 16,671 के स्तर पर बंद हुआ। कल के कारोबार में सभी सेक्टर बिकवाली के दबाव में रहे।

Nifty Bank, Auto, Financial Services, Metal और Pharma में 2-3 फीसद की गिरावट देखने को मिली। वहीं आईटी और एफएमसीजी इंडेक्स में 1.1 फीसदी और 1.7 फीसदी की गिरावट रही। दिग्गजों की तरह ही छोटे-मझोले शेयर भी बिकवाली के दबाव में रहे। निफ्टी के मिड कैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए।

कल के कारोबार में हर एक बढ़ने वाले शेयर पर 6 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। Sumitomo Chemical India का शेयर एक्शन में नजर आया और यह 3 फीसदी की बढ़त के साथ 450.60 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। इसी तरह Indo Tech Transformers भी 10 फीसदी का अपरसर्किट लगाते हुए 248.85 रुपये पर लॉक हो गया।

Rain Industries और Britannia Industries कल एफएंडओ सेगमेंट के टॉप 3 गेनरों में थे। Rain Industries कल 5 फीसदी की बढ़त के साथ 175.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं Britannia Industries 3.5 फीसदी की बढ़त के साथ 3,385.5 के स्तर पर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें