Get App

Sun Pharma के लिए Concert Pharma का एक्विजिन रहेगा फायदे का सौदा, स्पेशियल्टी पोर्टफोलियो को मिलेगा बूस्ट : एनालिस्ट्स

Sun Pharma Share : विदेशी ब्रोकरेज मॉर्गन स्टैनली के मुताबिक, Concert डील से सन फार्मा के लिए कैपिटल अलोकेशन में स्पष्टता आएगी। इससे अगले कुछ साल के लिए स्पेशियल्टी बिजनेस को ग्रोथ मिलेगी। ब्रोकरेज ने सन फार्मा के लिए 1,150 रुपये के टारगेट के साथ ओवरवेट रेटिंग दी है

Curated By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 20, 2023 पर 5:23 PM
Sun Pharma के लिए Concert Pharma का एक्विजिन रहेगा फायदे का सौदा, स्पेशियल्टी पोर्टफोलियो को मिलेगा बूस्ट : एनालिस्ट्स
Sun Pharma ने 19 जनवरी को अमेरिकी कंपनी कंसर्ट फार्मा (Concert Pharma) को 57.6 करोड़ डॉलर में खरीदने का ऐलान किया है

Sun Pharma Share : सन फार्मा ने 19 जनवरी को अमेरिकी कंपनी कंसर्ट फार्मा (Concert Pharma) को 57.6 करोड़ डॉलर में खरीदने का ऐलान किया है। इस डील के कैलेंडर वर्ष 23 की पहली तिमाही में पूरी होने का अनुमान है। इस एक्विजिशन के साथ सनफार्मा ने अपने स्पेशियलिटी पोर्टफोलियो में Ruxolitinib को शामिल कर लिया है। साथ ही, इससे उसकी डरमेटोलॉजी स्पेस यानी त्वचा की बीमारियों के क्षेत्र में पेशकशों में इजाफा होगा। कंसर्ट फार्मा एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है जो मेडिसिनल केमिस्ट्री में ड्यूटेरियम (deuterium) के इस्तेमाल में अग्रणी है।

सन फार्मा के पेटेंट पोर्टफोलियो में उसके प्रमुख प्रोडक्ट deuruxolitinib है जो अलोपेसिया एरिएटा के उपचार के लिए Janus kinases JAK1 और JAK2 का मुंह से खाई जाने वाली दवाई है। Alopecia Areata एक त्वचा संबंधी रोग है।

Relaxo Footwears से सौरभ मुखर्जी का ‘ब्रेकअप’, कभी इस शेयर को बताते थे वेल्थ क्रिएटर

ब्रोकरेज ने दिया यह टारगेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें