Get App

Taking Stock : उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल

Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका का कहना है कि बुधवार को बाजार की दिशा तय करने में US FED के फैसलों और इसकी कमेंट्री की अहम भूमिका होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2022 पर 6:29 PM
Taking Stock : उतार-चढ़ाव के बीच लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए कल कैसी रह सकती है इसकी चाल
शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें साइडवेज ही नजर आएगा। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 15650 पर सपोर्ट और ऊपर की तरफ 15900-16000 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है

बाजार आज लगातार तीसरे दिन गिरावट पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 153 तो निफ्टी 42 अंक गिरकर बंद हुआ है। निफ्टी 29 जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों पर भारी गिरावट देखने को मिली है। आज ऑटो, एनर्जी, बैंकिग शेयरों में दबाव तो मेटल, रियल्टी, फार्मा शेयरों में हल्की खरीदारी रही।

सेंसेक्स आज 153 अंक गिरकर 52694 पर बंद हुआ तो निफ्टी 42 अंक गिरकर 15732 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 95 अंक गिरकर 33311 पर बंद हुआ है। वहीं, मिडकैप 62 अंक गिरकर 26716 पर बंद हुआ है। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 5 पैसे मजबूत होकर 77.99 के स्तर पर बंद हुआ है।

बुधवार को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

LKP Securities के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी ने आज कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। पूरे ये लगभग पूरे दिन साइडवेज ही रहा। थोड़ा ऊपर बंद होने के पहले इसको निचले छोर पर हिस्टोरिकल स्विंग लो के करीब सपोर्ट मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें