Technical View: एक्सपायरी के दिन निफ्टी 17,710 के ऊपर बंद हुआ तो इसमें दिख सकती है और अपसाइड

निफ्टी अगर 17,499 से ऊपर टिकने में असफल रहता है तो यह अपने 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज स्तर 17,430 की ओर बढ़ सकता है जबकि इसके आगे 17,710 और 17,400 के स्तर के बीच कंसॉलिडेशन देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Aug 24, 2022 पर 6:51 PM
बैंक निफ्टी को अगर 39,250 और 39,500 की बढ़ना है तो इसे 38,888 से ऊपर टिकना होगा और इसमें 38,750 और 38,500 पर सपोर्ट नजर आ रहा है

आज 24 अगस्त को एक्सपायरी से पहले निफ्टी अगस्त डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स कंसोलिडेशन और वोलैटिलिटी के बीच हरे निशान में बंद होने में कामयाब रहा। निफ्टी 27.50 अंक या 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,605 पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। ये लगातार दूसरे सत्र में निचले स्तर से रिकवर होता दिख रहा है।

गुरूवार को निफ्टी की चाल पर एक्सपर्ट की राय

Chartviewindia के मुख्य बाजार रणनीतिकार मजहर मोहम्मद ने कहा "यदि इंडेक्स अगले सत्र में 17,499 के स्तर (दिन के निचले स्तर) से ऊपर टिकता है, तो बुल्स 17,690 और 17,710 स्तरों के क्षेत्र में मौजूद बेयरिश गैप को पाटने का प्रयास कर सकते हैं।"


यदि इंडेक्स 17,499 से ऊपर टिकने में असफल रहता है तो यह अपने 20-डे सिंपल मूविंग एवरेज की ओर बढ़ सकता है। जो कि इस समय लगभग 17,430 पर दिखाई दे रहा है। इसमें आगे चलकर 17,710 और 17,400 के स्तर के बीच कंसॉलिडेशन की उम्मीद की जा सकती है।

मजहर ने कहा कि कुछ समय के लिए ट्रेडर्स को लॉन्ग पोजीशन लेने से पहले अधिक मजबूती की प्रतीक्षा करनी चाहिए। बाजार एक्सपर्ट ने सलाह दी कि बिकवाली करनी है तो निफ्टी 17,490 के नीचे जाने पर ही इसमें शॉर्ट पोजीशन लेनी चाहिए। इमें 17410 का मामूली लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

मंथली एक्सपायरी से पहले एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय से जानिये बाजार में कमाई की स्ट्रैटेजी और निफ्टी-बैंक निफ्टी पर राय

गुरूवार के लिए Banking index पर एक्सपर्ट की राय

बैंक निफ्टी भी 38,553 पर निगेटिव खुला। लेकिन इसमें एक पुलबैक मूव देखने को मिला। इस इंडेक्स ने 38,550 के स्तर को होल्ड करने के बाद यह इंट्राडे में 39,100 से ऊपर चला गया। अंत में यह 341 अंकों की बढ़त के साथ 39,000 अंक के ऊपर बंद हुआ।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापडिया ने कहा कि बैंकिंग इंडेक्स ने डेली स्केल पर बुलिश कैंडल बनाया। अब इसे 39,250 और 39,500 की ओर बढ़ने के लिए 38,888 से ऊपर टिकना होगा। जबकि बैंक निफ्टी में 38,750 और 38,500 पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।