बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का जोश कायम है। निफ्टी 17200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों पर थोड़ा फंसता दिख रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स दिसंबर की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा हैं। शिवांगी ने अपने दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
