Axis Securities top picks: भारतीय इक्विटी बाजार में शुरुआती 6 महीनों में निवेशकों को हाथ निराशा ही लगी है। कमजोर ग्लोबल संकेतों , पूर्वी यूरोप के जियोपॉलिटिकल तनाव इसकी वजह से कच्चे तेल और दूसरी कमोडिटीज की कीमतों में आई जोरदार बढ़त और बढ़ती महंगाई कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से भारत सहित दुनियाभर के बाजार दबाव में नजर आ रहा है। बढ़ती महंगाई का डर पूरी दुनिया पर हावी है। जिसके चलते तमाम केंद्रीय बैंक महंगाई पर शिकंजा कसने के लिए अपने दरों में बढ़ोतरी कर रहे है।
