Dealing Rooms में इन दो स्टॉक्स में हुई सबसे ज्यादा खरीदारी, डीलर्स को शॉर्ट टर्म में मुनाफे की उम्मीद

चीन, EU में ऊंची एनर्जी कीमतों के कारण Acetic एसिड प्लांट बंद कर रहा है लिहाजा डीलर्स को लगता है इस भारतीय कंपनी को इसका फायदा मिल सकता है

अपडेटेड Aug 26, 2022 पर 4:14 PM
डीलर्स की इस सीमेंट स्टॉक में BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की स्ट्रैटेजी अपनाई है। उनको लगता है कि इस शेयर में 7-8 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल सकती है

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


AMBUJA CEMENTS

आज भी डीलिंग रूम्स में डीलर्स द्वारा अपने क्लाइंट्स को दो स्टॉक्स में खरीदारी की सलाह दी गई है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने पहले स्टॉक के रूप में सीमेंट स्टॉक में खरीदारी की सलाह दी। उन्होंने अंबुजा सीमेंट्स में खरीदारी करने को कहा है।

शेयर मार्केट के दमदार बिजनेस और मजबूत चार्ट वाले 'FUNTECH' स्टॉक्स जो निवेशकों को देंगे बंपर मुनाफा

डीलर्स की इसमें BTST करने यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की स्ट्रैटेजी है। डीलर्स को शेयर में 7-8 प्रतिशत की तेजी की उम्मीद है। इसके अलावा मौजूदा स्तरों पर FIIs द्वारा भी इस स्टॉक में खरीदारी होती हुई दिखी है।

GNFC

दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स न जीएनएफसी के शेयर में दांव लगाने की सलाह दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स की इस शेयर में पोजीशनल खरीदारी की राय है। उन्होंने इस शेयर के लिए लक्ष्य के रूप में 775 रुपये लेवल तय किया है। उनका कहना है कि चीन, EU में ऊंची एनर्जी कीमतों के कारण Acetic एसिड प्लांट बंद कर रहा है। वहीं इस स्टॉक में HNIs का रुझान अभी भी बरकरार है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।