Get App

इस मल्टीबैगर एजुकेशन स्टॉक ने इस साल अब तक दिया 270% का रिटर्न, क्या आप करना चाहेंगे निवेश

Multibagger stock: Shanti Educational Initiatives Ltd, 2021 का भी मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। इस स्टॉक ने इस साल अब अपने निवेशकों को 270 फीसदी का रिटर्न दिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2022 पर 1:41 PM
इस मल्टीबैगर एजुकेशन स्टॉक ने इस साल अब तक दिया 270% का रिटर्न, क्या आप करना चाहेंगे निवेश
बीएसई पर लिस्टेड यह एजुकेशन स्टॉक अपने लाइफटाइम हाई के करीब कारोबार कर रहा है।

Multibagger stock: एक तरफ जहां कई स्टॉक मार्केट इन्वेस्टर 2022 के लिए मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में जुटे है ऐसे में कुछ स्मॉलकैप शेयर ऐसे है जिन्होंने 2022 में अब तक अपने शेयर धारको को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। ऐसे ही एक स्टॉक है Shanti Educational Initiatives Ltd। बता दें कि यह स्टॉक 2021 का भी मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। इस स्टॉक ने इस साल अब अपने निवेशकों को 270 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Shanti Educational Initiatives Ltd के शेयर प्राइस हिस्ट्री पर नजर डालें तो बीते हफ्ते इस स्टॉक ने 5 ट्रेडिंग सेंशन में 5 फीसदी का अपरसर्किट हिट किया है। पिछले 1 महीने में यह मल्टीबैगर स्टॉक 127.35 रुपये से बढ़कर 367.15 रुपये पर पहुंचा है। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 190 फीसदी का रिटर्न दिया है। 31 दिसंबर 2021 को यह 95.20 रुपये के भाव पर क्लोज हुआ था जबकि आज के कारोबार में यह शेयर 367.15 रुपये के आसपास नजर आ रहा है। इस दौरान अब तक इस शेयर ने अपने निवेशकों को 270 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Tata Power के शेयर में तिमाही नतीजों के बाद दिखी तेजी, जानिए क्या आपको करना चाहिए निवेश?

अगर किसी निवेशक ने इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 महीने पहले 1 लाख रुपये लगाए होते, तो आज उसको 2.90 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी ने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसको 3 लाख रुपये मिल रहे होते। वहीं अगर किसी निवेशक ने दिसंबर 2021 में इस स्टॉक में 95.20 रुपये के भाव पर 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज 3.70 लाख रुपये मिल रहे होते।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें