अडानी ग्रुप का यह मल्टीबैगर स्टॉक 1 हफ्ते में 20 फीसदी टूटा, एक्सपर्ट्स से जानिए अब इसमें क्या हो निवेश रणनीति

बाजार जानकारों का कहना है कि Adani Wilmar के शेयरों को ASM (निगरानी के तहत) रखा गया है । जिससे इस मल्टीबैगर स्टॉक पर सट्टेबाजों की खरीदारी शांत हो गई है

अपडेटेड May 09, 2022 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
Adani Wilmar का स्टॉक इस साल अब तक 268 रुपये से बढ़कर 613.90 रुपये पर आ गया है। 2022 में अब तक इस स्टॉक में करीब 130 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

2022 का मल्टीबैगर साबित हुआ अडानी ग्रुप का स्टॉक Adani Wilmar आज कल दबाव में चल रहा है। लगातार 3 कारोबारी सत्रों में 5 फीसदी का लोअर सर्किट हिट करने के बाद आज लगातार चौथे सेशन में Adani Wilmar को कोई खरीदारी नहीं मिला। Adani Wilmar का शेयर आज 613 .90 रुपये पर खुला था जो एनएसई पर शुक्रवार के क्लोजिंग प्राइस से 5 फीसदी नीचे था। आज इस स्टॉक ने खुलते ही लोअर सर्किट हिट कर दिया।

लगातार चौथे दिन लोअर सर्किट हिट करने के बाद Adani Wilmar का शेयर 1 हफ्ते में करीब 757 रुपये से गिरकर 613.90 रुपये पर आ गया है। इस दौरान इसमें करीब 20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि यह स्टॉक पिछले 7 कारोबारी सत्रों से बिकवाली के दबाव में है और इस अवधि में यह 27 फीसदी टूट गया।

बाजार जानकारों का कहना है कि Adani Wilmar के शेयरों को ASM (निगरानी के तहत) रखा गया है । जिससे इस मल्टीबैगर स्टॉक पर सट्टेबाजों की खरीदारी शांत हो गई है। जब तक यह स्टॉक रेगुलेटर की निगरानी में रहेगा। तब तक इसपर बिकवाली का दबाव रहेगा। स्टॉक वर्तमान में 600 से 690 रुपये के रेंज में है। अगर यह स्टॉक 600 रुपये के नीचे टूटता है तो यह 550 रुपये तक भी जा सकता है।


अब इस बैंक से सिर्फ 30 मिनट में मिलेगा कार लोन, आइए जाने पूरी डिटेल

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Adani Wilmar के शेयर नेगेटिव रझान के साथ दायरे में कारोबार में कर रहे है। वर्तमान में यह 600-690 रुपये के रेंज में है लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर 600 रुपये के नीचे फिसलने पर यह स्टॉक 550 रुपये तक जा सकता है। ऐसे में इस स्टॉक में कोई पोजिशन लेने से बचना चाहिए और जिनके पोर्टफोलियो में यह स्टॉक शामिल है उनको 600 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Profitmart Securities के अविनाश गोरक्षकर का भी कहना है कि जिनके पास यह स्टॉक है वह इस स्टॉक में स्टॉपलॉस के साथ ही रहे और कोई उछाल मिलने पर इस स्टॉक से निकल जाए। क्योंकि यह स्टॉक इस समय अपने वास्तविक वैल्यूएशन से काफी उपर नजर आ रहा है।

बता दें कि Adani Wilmar का स्टॉक इस साल अब तक 268 रुपये से बढ़कर 613.90 रुपये पर आ गया है। 2022 में अब तक इस स्टॉक में करीब 130 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है।

मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।