टाइटन (TITAN) के Q3 अपडेट के मुताबिक कंज्यूमर बिजनेस में मजबूत डिमांड दिखी और ज्वेलरी सेगमेंट में 37% रेवेन्यू ग्रोथ रही। कंपनी ने कहा कि सभी कंज्यूमर कारोबार में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। पिछले साल के मुकाबले 36% ज्यादा ग्रोथ रही है। अक्टूबर और नवंबर में ज्वेलरी डिमांड बढ़ी है। वहीं कोविड से पहले के मुकाबले टिकट साइज 15% ज्यादा रही है।
