TVS-Swiggy deal: Swiggy के डिलीवरी fleet में शामिल होंगे टीवीएस के इलेक्ट्रिकल स्कूटर

दोनों कंपनियां स्विगी के डिलीवरी fleet को उसकी जरुरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड स्कूटर उपलब्ध कराने पर मिलजुल कर काम करेगी.

अपडेटेड Jan 13, 2022 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
स्विगी के Mihir Rajesh Shah ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने की जरुरत को समझते हुए इस सेक्टर में लीडिंग भूमिका निभा रही है।

टीवीएस मोटर कंपनी ने एलान किया है कि उसने स्विगी के साथ एक पार्टनरशिप करार किया है। इस करार के तहत स्विगी के डिलीवरी fleet में टीवीएस के स्कूटरों को शामिल किया जाएगा। इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों का स्विगी के फूड डिलीवरी fleet के साथ-साथ उसके दूसरे ऑनडिमांड सर्विस में भी किया जाएगा।

दोनों कंपनियां स्विगी के डिलीवरी fleet को उसकी जरुरत के हिसाब से कस्टमाइज्ड स्कूटर उपलब्ध कराने पर मिलजुल कर काम करेगी। बता दें कि यह करार फूड डिलीवरी और ऑन डिमांड डिलीवरी सर्विसेस के लिए एक मानक साबित हो सकता है। आगे हमें इस तरह के और करार देखने को मिल सकते है।

Union Budget 2022 के पहले इंफ्रा से जुड़े सेक्टरों पर करें फोकस- जॉर्ज हेबर जोसेफ


इस मौके पर बोलते हुए टीवीएस मोटर के Manu Saxena ने कहा कि टीवीएस मोटर कंपनी अपने ग्राहकों को पर्यावरण के अनुकूल और कनेक्डेट व्हीकल उपलब्ध कराने में अग्रणीय भूमिका निभा रही है। स्विगी के साथ हमारा करार फूड डिलीवरी सेगमेंट में इलेक्ट्रिक व्हीकल के उपयोग को बढ़ावा देने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके अलावा यह करार इलेक्ट्रिक व्हीकल के व्यावसायिक को बढ़ावा देने में हमारी प्रतिबद्धता को भी व्यक्त करता है। हम आगे भी स्विगी के साथ अपने सहयोग को बढ़ाने पर फोकस करेंगे।

इसी तरह स्विगी के Mihir Rajesh Shah ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल को अपनाने की जरुरत को समझते हुए इस सेक्टर में लीडिंग भूमिका निभा रही है। हमारा लक्ष्य है कि हम 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल के जरिए प्रतिदिन 8 लाख किलोमीटर तक की डिलीवरी करें। टीवीएस के साथ इस करार से हमें अपना यह लक्ष्य हासिल करने में सहायता मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।