Get App

Tyre Stocks में 10% तक की जोरदार रैली, Apollo Tyres रिकॉर्ड हाई पर, Ceat 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा

Tyre stocks : कच्चे माल की कीमतों में लंबे समय तक अप्रत्याशित बढ़ोतरी के बाद अब इनकी कीमतें कम होने लगी हैं, जिससे मीडियम टर्म में टायर कंपनियों के मार्जिन में सुधार की संभावनाएं बढ़ गई हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Nov 28, 2022 पर 3:05 PM
Tyre Stocks में 10% तक की जोरदार रैली, Apollo Tyres रिकॉर्ड हाई पर, Ceat 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर पहुंचा
रबर और क्रूड ऑयल से संबंधित इनपुट्स की टायर कंपनियों की कच्चे माल की लागत में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है

Tyre stocks : सोमवार, 28 नवंबर को टायर कंपनियों के शेयरों में दमदार रैली देखने को मिली। अपोलो टायर्स (Apollo Tyres), सिएट (Ceat), और जेके टायर्स (JK Tyres) के शेयर बीएसई  पर इंट्राडे में हेवी वॉल्यूम्स के साथ 10 फीसदी तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। दरअसल, टायर कंपनियों के मार्जिन में सुधार की उम्मीदों से शेयरों को सपोर्ट मिल रहा है। इनमें से Apollo Tyres के शेयर 6 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 312.75 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए, वहीं Ceat में भी 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली और शेयर 52 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया।

JK Tyres में 10 फीसदी से ज्यादा की तेजी

JK Tyres के शेयर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 191 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 197.50 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो उसने 16 सितंबर को छुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें