Get App

Vedanta, Nykaa और Sunflag Iron ने कल कराई जोरदार कमाई, जानिए क्या अब भी है इनमें निवेश का मौका

कल के कारोबार में Vedanta जोरदार एक्शन में नजर आया था। यह स्टॉक एफ एंड ओ सेगमेंट का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ था। निफ्टी मेटल इंडेक्स में भी यह स्टॉक टॉप पर रहा था

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2022 पर 10:28 AM
Vedanta, Nykaa और Sunflag Iron ने कल कराई जोरदार कमाई, जानिए क्या अब भी है इनमें निवेश का मौका
कल के कारोबार में वोलेटिलिटी में भी भारी गिरावट आती नजर आई थी और इंडिया विक्स 7.27 फीसदी की गिरावट के साथ 22.74 के स्तर पर आ गया था।

17 मई को बाजार में लगातार दूसरे दिन बुल्स का दबदबा कायम रहा। अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी करीब 2.5 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। कल के बुल्स की पार्टी में सभी सेक्टर भाग लेते नजर आए। इसमें भी मेटल सेक्टर 7 फीसदी के जोरदार उछाल के साथ टॉप गेनर रहा जबकि दूसरे सेक्टरों में 1-3 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

सेंसेक्स कल 1345 अंक की उछाल के साथ 54318 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 400 अंकों की बढ़त के साथ 16259 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बड़ा बुलिश कैंडल बनाया। बाजार की कल की पार्टी में छोटे-मझोले शेयरों ने भी जोरदार मस्ती की। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स कल करीब 3 फीसदी की छलांग मारते नजर आए थे।

कल के कारोबार में वोलेटिलिटी में भी भारी गिरावट आती नजर आई थी और इंडिया विक्स 7.27 फीसदी की गिरावट के साथ 22.74 के स्तर पर आ गया था। हालांकि तेजड़ियों को राहत देने के लिए इसमें अभी और गिरावट की जरुरत है।

कल के कारोबार में Vedanta जोरदार एक्शन में नजर आया था। यह स्टॉक एफ एंड ओ सेगमेंट का सबसे बड़ा गेनर साबित हुआ था। निफ्टी मेटल इंडेक्स में भी यह स्टॉक टॉप पर रहा था। कल Vedanta का शेयर करीब 12 फीसदी बढ़कर 321 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा FSN E-Commerce Ventures (Nykaa) 3.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,469 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं Sunflag Iron 106.75 रुपये के पास अपरसर्किट हिट करता नजर आया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें