Warren Buffett investment in Paytm shares : भारत के सबसे बड़े IPO पेटीएम के शेयरों में भारी गिरावट कंपनी के शुरुआती निवेशकों के लिए एक महंगा सबक साबित हो रही है। 18 नवंबर को लिस्टिंग के बाद से अभी तक पेटीएम के शेयर लगभग 58 फीसदी टूट चुके हैं। उसकी पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd.) की वैल्युएशन 20 अरब डॉलर से घटकर 7.8 अरब डॉलर रह गई है।
