Get App

आपको पर्सनल लोन कितना मिलेगा, ऐसे जानें

क्या आपने कभी यह सोचा है कि आपको पर्सनल लोन कम क्यों ऑफर हो रहा है। जबकि इतनी ही सैलरी वाले आपके साथी कर्मचारी को ज्यादा पर्सनल लोन ऑफर हो रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 05, 2019 पर 10:53 AM
आपको पर्सनल लोन कितना मिलेगा, ऐसे जानें

पर्सनल लोन पर बैंक कोई सिक्योरिटी नहीं मांगते। यह अनसिक्योर्ड लोन होता है फिर भी बैंक इसे देने में आनाकानी नहीं करते हैं। इसमें लोन देने वाले बैंक का रिस्क बहुत ज्यादा होता है। लेकिन इसमें रिस्क ज्यादा है तो बैंक का फायदा भी ज्यादा है क्योंकि बैंक ऐसे लोन पर ज्यादा इंटरेस्ट रेट वसूलते हैं। इसका मतलब यह कतई नहीं है कि इंटरेस्ट रेट का फायदा है तो बैंक किसी को भी पर्सनल लोन दे देगा।


बैंक सिर्फ उन्हीं लोगों को लोन देता है जिनकी फाइनेंशियल स्थिति देखकर बैंक यह अंदाजा लगाता है कि वह लोन लौटा पाएंगे। बैंक कुछ खास चीजों के आधार पर यह तय करता है कि आपको लोन देना है या नहीं? लोन देना है तो कितना देना है।

इनकम

कोई भी बैंक सबसे पहले आपकी आमदनी देखते हैं। आमदनी जितनी ज्यादा होगी, बैंक उतना बड़ा लोन ऑफर करेंगे। पर्सनल लोन के लिए कुछ बैंकों ने मंथली 18,000 रुपए न्यूनतम सैलरी को पैमाना बनाया है। वहीं कुछ बैंक 25,000 रुपए मंथली सैलरी के बाद ही पर्सनल लोन ऑफर करते है।

वेतनभोगी या बिजनेसमैन

आप बिजनेस करते हैं या नौकरीपेशा हैं? इससे भी लोन लेने की योग्यता पर असर पड़ता है। बैंक नौकरीपेशा लोगों को आसानी से लोन दे देते हैं। बिजनेस मैन को लोन देने को बैंक ज्यादा सुरक्षित नहीं मानते हैं।

शिक्षा

आपको पर्सनल लोन देने से पहले बैंक यह भी चेक करते हैं कि आपकी योग्यता कितनी है। असल में किसी व्यक्ति की योग्यता देखकर बैंक यह अंदाजा लगाते हैं कि वह कितनी कमाई कर सकता है और कब तक लोन रिटर्न करेगा।

क्रेडिट स्कोर

बैंक किसी को पर्सनल लोन देने से पहले उसका क्रेडिट स्कोर जरूर चेक करता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर ठीक नहीं है तो बैंक आपको लोन नहीं देंगे। क्रेडिट स्कोर 850 के आधार पर तय होता है। आपके बकाया लोन, क्रेडिट कार्ड्स, पहले के लोन की पेमेंट हिस्ट्री के आधार पर क्रेडिट स्कोर तय होता है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर 600 है तो बैंक आपको पर्सनल लोन दे सकते हैं।

एंप्लॉयमेंट एक्सपीरियंस

अगर आप नौकरीपेशा हैं तो पर्सनल लोन में आपके अनुभव का भी रोल हो सकता है। ज्यादातर बैंक कम से कम 1-2 साल के अनुभव वाले लोगों को ही लोन देते हैं। अगर आप किसी एक ही कंपनी में काम करते हैं उससे भी आपकी लोन लेने की योग्यता बढ़ जाती है।


कितने दिनों में होती है इनकम

बैंक यह भी चेक करते हैं कि आपके खाते में पैसे कितने दिनों में आते हैं। यानी आपकी सैलरी कब आती है। आपको कोई EMI देनी है या नहीं।

उम्र

पर्सनल लोन में उम्र की सीमा भी काफी अहम होती है। पर्सनल लोन में उम्र की सीमा भी काफी अहम होती है। ज्यादातर बैंक 21 से लेकर 60 साल की उम्र तक के लोगों को आसानी से लोन देते हैं। कुछ बैंकों के लिए यह सीमा 23 से लेकर 55 साल की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें