ऑयल और गैस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 20 मार्च को जोरदार खरीदारी देखने को मिली। कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के शेयर 3.5% तक उछल गए। बाकी शेयर बाजार में भी आज शानदार रिकवरी देखने को मिली। सुबह 10:51 बजे के करीब, सेंसेक्स 950 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 75,164 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 300 अंक यानी करीब 1.3% चढ़कर 23,300 के पार पहुंच गया।
