Get App

UPL में HSBC को दिख रहा 16% उछाल का दम, टारगेट प्राइस बढ़ाया; शेयरहोल्डर्स के लिए आगे वैल्यू क्रिएट होने की उम्मीद

UPL Share Price: इस शेयर को कवर करने वाले 22 एनालिस्ट्स में से 16 ने "बाय" रेटिंग दी है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 4%-8% के बीच बरकरार रखा है। एनालिस्ट ने कहा कि UPL की सब्सिडियरी एडवांटा एक मजबूत डिलीवरी मैकेनिज्म के साथ लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएटर है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jan 08, 2026 पर 4:36 PM
UPL में HSBC को दिख रहा 16% उछाल का दम, टारगेट प्राइस बढ़ाया; शेयरहोल्डर्स के लिए आगे वैल्यू क्रिएट होने की उम्मीद
HSBC ने UPL के शेयर के लिए रेटिंग "बाय" रखी है।

ब्रोकरेज फर्म HSBC पेस्टीसाइड और एग्रोकेमिकल कंपनी UPL Ltd के शेयर पर बुलिश है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए अपने टारगेट प्राइस में लगभग 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। नया टारगेट प्राइस ₹925 प्रति शेयर है, जबकि पहले यह ₹850 प्रति शेयर था। नया टारगेट शेयर के क्लोजिंग प्राइस से 16% ज्यादा है। HSBC ने शेयर के लिए रेटिंग "बाय" रखी है।

एनालिस्ट ने कहा कि UPL की सब्सिडियरी एडवांटा एक मजबूत डिलीवरी मैकेनिज्म के साथ लॉन्ग-टर्म वैल्यू क्रिएटर है। ब्रोकरेज का मानना ​​है कि ऐसे फैक्टर्स मौजूद हैं, जो आगे चलकर ग्रोथ और वैल्यू क्रिएशन को सपोर्ट करेंगे।

अगर लिस्ट हुई एडवांटा तो UPL को कर्ज कम करने में मिलेगी मदद

HSBC ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि UPL, एडवांटा को कैपिटल मार्केट में लिस्ट कराने पर विचार कर रही है। अगरे ऐसा हुआ तो वैल्यू अनलॉक हो सकती है और पेरेंट कंपनी को अपना कर्ज कम करने में मदद मिल सकती है। एडवांटा ने पिछले 5 सालों में रेवेन्यू में 18% और EBITDA में 23% की प्रभावशाली कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) हासिल की है। इतना ही नहीं कंपनी ने भारत और दुनिया भर में अन्य सीड कंपनियों की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें