Get App

Hudco निवेशकों को शानदार मुनाफा, एक झटके में 20% तक चढ़ा शेयर; 1 साल के नए हाई पर

Hudco Stock Price: हुडको शेयर का अपर प्राइस बैंड बीएसई पर 136.89 रुपये और एनएसई पर 136.80 रुपये है, जिस तक पहुंचने में कुछ ही फासला बाकी है। कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ 14500 करोड़ रुपये तक के निवेश को लेकर एक समझौता किया है। साथ ही कंपनी के डायरेक्टर (कॉरपोरेट प्लानिंग) के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 28, 2023 पर 4:27 PM
Hudco निवेशकों को शानदार मुनाफा, एक झटके में 20% तक चढ़ा शेयर; 1 साल के नए हाई पर
NSE पर Hudco शेयर 114 रुपये पर खुलकर 135.65 रुपये के हाई तक गया, जो 52 वीक का नया हाई है।

28 दिसंबर का दिन हुडको (Housing & Urban Development Corporation Ltd) निवेशकों के लिए बेहद शानदार साबित हुआ। कारण, शेयर में शुरुआती कारोबार में करीब 19 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली और 52 सप्ताह का नया हाई क्रिएट हुआ। दरअसल कंपनी ने गुजरात सरकार के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत राज्य में आवासीय और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की फाइनेंसिंग के लिए हुडको (Hudco) की ओर से 14500 करोड़ रुपये तक का निवेश किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी के डायरेक्टर (कॉरपोरेट प्लानिंग) के कार्यकाल को भी बढ़ाया गया है।

इन दो डेवलपमेंट्स की वजह से शेयर में जमकर खरीदारी हो रही है। सुबह हुडको का शेयर बढ़त के साथ BSE Sensex पर 116 रुपये पर खुला। दिन के दौरान शेयर ने करीब 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52 सप्ताह का नया हाई 136.70 रुपये क्रिएट किया। NSE Nifty पर शेयर 114 रुपये पर खुलकर 136.80 रुपये के हाई तक गया, जो 52 वीक का नया हाई है। हालांकि शेयर अपर प्राइस बैंड टच नहीं कर सका। हुडको शेयर का अपर प्राइस बैंड बीएसई पर 136.89 रुपये और एनएसई पर 136.80 रुपये है। कारोबार बंद होने पर शेयर 12 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के साथ 128 रुपये पर सेटल हुआ।

Zomato का शेयर 5% तक गिरा, GST बकाए पर कारण बताओ नोटिस ने बिगाड़ा खेल

हुडको का शेयर इस साल अब तक 144 प्रतिशत चढ़ा है। सितंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 81.8 प्रतिशत, FIIs की 0.65 प्रतिशत और DIIs की 7.16 प्रतिशत थी। बाकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक के पास थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें