HUL ने लीडरशिप में किया बदलाव, ब्यूटी एंड पर्सनल केयर, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर करेगी फोकस

Hindustan Unilever Limited (HUL) ने अपनी मैनेजमेंट कमिटी में रणनीतिक बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि B&W और PC के कार्यकारी निदेशक Madhusudhan Rao ने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। उनके स्थान पर हरमन ढिल्लों और कार्तिक शेखर HUL MC में शामिल होंगे

अपडेटेड Dec 02, 2023 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
HUL का लक्ष्य ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) डिवीजन पर फोकस बढ़ाना है। इसके साथ ही भविष्य की तैयारी के लिए अपने डिजिटल एजेंडे को बढ़ावा देना है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    HUL Share Price : हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited (HUL) ने अपनी मैनेजमेंट कमिटी (MC) में रणनीतिक बदलावों का ऐलान किया है। कंपनी का लक्ष्य ब्यूटी एंड पर्सनल केयर (BPC) डिवीजन पर फोकस बढ़ाना है। इसके साथ ही भविष्य की तैयारी के लिए अपने डिजिटल एजेंडे को बढ़ावा देना है। एचयूएल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 1 अप्रैल, 2024 से प्रभावी रूप से ब्यूटी एंड पर्सनल केयर डिवीजन समर्पित ब्यूटी एंड वेलबींग (B&W) और पर्सनल केयर (PC) बिजनेस में परिवर्तित हो जाएगा। कंपनी ने बताया कि B&W और PC के कार्यकारी निदेशक मधुसूदन राव (Madhusudhan Rao) ने सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है। उनके स्थान पर हरमन ढिल्लों (Harman Dhillon) और कार्तिक चंद्रशेखर (Kartik Chandrasekhar) 1 अप्रैल, 2024 से क्रमशः ब्यूटी एंड वेलबीइंग और पर्सनल केयर के कार्यकारी निदेशक के रूप में HUL MC में शामिल होंगे।

    हरमन ढिल्लों, वर्तमान में इंडिया स्किन केयर हेड हैं। उनके पास HUL में 17 वर्षों से काम करने का अनुभव है। उन्हें ब्यूटी और वेलबीइंग की गहरी समझ है। उन्होंने विश्व स्तर पर TRESemmé व्यवसाय का नेतृत्व किया है। ढिल्लों ने भारत में Dove हेयर और TRESemme जैसे प्रतिष्ठित हेयरकेयर ब्रांड लॉन्च किये हैं।

    वहीं कार्तिक चंद्रशेखर डी एंड ई बाजारों के लिए ओरल केयर और स्किन क्लींजिंग के प्रमुख और वैश्विक उपाध्यक्ष हैं। वे 1998 से एचयूएल के साथ काम कर रहे हैं। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्तिक के व्यापक मार्केटिंग करियर में लाइफबॉय (Lifebuoy) को दुनिया का नंबर 1 स्वच्छता ब्रांड बनाना शामिल है।


    Siemens AG अंदरूनी ट्रांसफर के जरिये Siemens में 21% छूट पर खरीदेगी 18 प्रतिशत हिस्सेदारी

    HUL के सीईओ और प्रबंध निदेशक रोहित जावा (Rohit Jawa) ने कहा "बीपीसी हमारे लिए पैसा बनाने का एक स्रोत बना हुआ है। B&W और PC दोनों के लिए बिजनेस मॉडल, इनोवेशन रिदम और प्रतिस्पर्धी माहौल अलग-अलग हो रहे हैं। ये बदलाव हमें अधिक फोकस करने और दोनों बिजनेस में हमारे मजबूत पोर्टफोलियो का लाभ उठाने की अनुमति देगा। मुझे खुशी है कि मुझे हरमन और कार्तिक जैसे अनुभवी बिजनेस लीडर क्रमशः B&W और PC का नेतृत्व करने वाले हैं।''

    डिजिटल इकोसिस्टम के माध्यम से ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए, अरुण नीलकंठन (Arun Neelakantan) 1 जनवरी, 2024 से चीफ डिजिटल अधिकारी (CDO) का काम संभालेंगे। वर्तमान में वे डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन एंड ग्रोथ के उपाध्यक्ष हैं। एक इंटेलीजेंट एंटरप्राइज के रूप में HUL को आगे ले जाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    अरुण की नियुक्ति पर जावा ने ट्रेंड से आगे रहने और भविष्य की तैयारी के लिए टेक्नोलॉजी का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने HUL के ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम के अगले चरण को चलाने में अरुण की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया।

    रोहित जावा ने मधुसूदन राव के यूनिलीवर के साथ असाधारण 32 साल के करियर के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उनके महत्वपूर्ण योगदान की प्रशंसा की और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए सफलता की कामना की।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।