ICICI Bank के शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचे, मार्केट कैप पहली बार 6 लाख करोड़ रुपए के पार, दो महीनों में 26% चढ़े शेयर

ICICI Bank का शुमार अब ऐसी कंपनियों में हो गया है जिनका मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए है। ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो ICICI Bank अभी छठे पायदान पर है

अपडेटेड Aug 11, 2022 पर 2:16 PM
Story continues below Advertisement
पिछले एक महीने में ICICI Bank के शेयरों का रिटर्न 12% रहा है

ICICI Bank के शेयरों में गुरुवार को 2% की तेजी आई। प्राइवेट बैंक के शेयर इंट्रा डे में 865.55 रुपए तक पहुंच गए थे। हालांकि बाद में ICICI Bank के शेयरों में मामूली गिरावट आई। दोपहर 1 बजे इसके शेयर 1.66% की तेजी के साथ 862.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे है। कंपनी के आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए हैं।

इससे पहले 25 अक्टूबर 2021 को ICICI Bank के शेयरों का रिकॉर्ड हाई 859.70 रुपए था। पिछले दो महीनों में ICICI Bank के शेयरों में 26% की तेजी आई है। पिछले एक महीने में ICICI Bank के शेयरों का रिटर्न 12% रहा है। इसके मुकाबले BSE Sensex सिर्फ 9.75% चढ़ा है।

ICICI Bank का शुमार अब ऐसी कंपनियों में हो गया है जिनका मार्केट कैप 6 लाख करोड़ रुपए है। ओवरऑल रैंकिंग की बात करें तो ICICI Bank अभी छठे पायदान पर है।


जानिए कैसे रहे नतीजे?

ICICI Bank को का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 49.59% बढ़कर 6,904.94 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,616.02 करोड़ रुपए था। कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी के पीछे एक बड़ी वजह इसके बैड लोन प्रोविजंस में कमी आना रहा। हालांकि बैंक का मुनाफा मार्च तिमाही के मुकाबले घटा है, जब इसका नेट प्रॉफिट 7,018.71 करोड़ रुपये रहा था।

ICICI बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) जून तिमाही में 20.8 फीसदी बढ़कर 13,210 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 10,936 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही बैंक के एंडवासेंज में 23 फीसदी और डिपॉजिट में 13 फीसदी की तेजी सालाना आधार पर दर्ज की गई है।

बैंक ने बताया कि जून तिमाही में उसका नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.01 फीसदी रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.89 फीसदी और मार्च 2022 तिमाही में 4 फीसदी था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।