देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ICICI Bank को मार्केट रेगुलेटर SEBI से वार्निंग लेटर मिला है। बैंक ने गुरुवार, 4 जून को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि उसे 1 जून 2026 को जारी यह पत्र 2 जून को मिला।

देश के दूसरे सबसे बड़े निजी बैंक ICICI Bank को मार्केट रेगुलेटर SEBI से वार्निंग लेटर मिला है। बैंक ने गुरुवार, 4 जून को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया कि उसे 1 जून 2026 को जारी यह पत्र 2 जून को मिला।
क्या है मामला?
SEBI ने यह चेतावनी बैंक की कस्टोडियन के रूप में भूमिका से जुड़े एक मामले में जारी की है। रेगुलेटर के मुताबिक, बैंक ने एक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) को Voluntary Retention Route (VRR) के तहत तय अवधि पूरी होने से पहले ही अपना पैसा वापस ले जाने की अनुमति दे दी थी।
SEBI का कहना है कि यह RBI के निर्देशों और FPI नियमों का उल्लंघन है। हालांकि बैंक ने इस मामले पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं की है।
मार्च तिमाही में बढ़ा मुनाफा
ICICI Bank के मार्च तिमाही के नतीजे मजबूत रहे। बैंक का नेट प्रॉफिट 8.5% बढ़कर 13,701.7 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 12,630 करोड़ रुपये था। बैंक का मुनाफा बाजार के अनुमान 12,949 करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा।
तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 8.4% बढ़कर 22,979.2 करोड़ रुपये रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 21,193 करोड़ रुपये थी।
एसेट क्वालिटी में सुधार
बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला। नेट NPA घटकर 0.33% रह गया, जो पिछली तिमाही में 0.37% था। वहीं ग्रॉस NPA 1.53% से घटकर 1.40% पर आ गया।
बैंक का कुल कर्ज वितरण सालाना आधार पर 15.8% और तिमाही आधार पर 6% बढ़कर 15.53 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। वहीं प्रावधान घटकर 96.2 करोड़ रुपये रह गए, जो पिछली तिमाही में 2,556 करोड़ रुपये थे।
ICICI Bank के शेयरों का हाल
ICICI Bank शेयर गुरुवार, 4 जून को BSE पर 0.80% बढ़कर 1,252.30 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 12.44% गिरा है। वहीं, बीते 5 साल में इसने करीब 95% का रिटर्न दिया है। इसका मार्केट कैप 8.93 लाख करोड़ रुपये है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।