Get App

ICICI Bank वैल्यूएशन में पहली बार HDFC Bank से आगे निकला, जानिए पूरा मामला

आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी स्थिति इम्प्रूव करने के लिए बहुत मेहनत की है। उसने अपनी बैलेंसशीट को साफसुथरा बनाया है। दबाव वाले लोन के लिए प्रोविजनिंग बढ़ाई है। अपने लोन पोर्टफोलियो में कॉरोपोरेट की जगह रिटेल की हिस्सेदारी बढ़ाई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 12:26 PM
ICICI Bank वैल्यूएशन में पहली बार HDFC Bank से आगे निकला, जानिए पूरा मामला
आईसीआईसीआई बैंक ने कोरोना की महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2020-21 में अपनी नेट इंटरेस्ट इनकम में अच्छी ग्रोथ हासिल की है।

ICICI Bank पहली बार वैल्यूएशन के मामले में HDFC Bank से आगे निकल गया है। इसकी वजह आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में आई तेजी है। पिछले एक साल में ICICI Bank का शेयर 30% चढ़ा है। इस शेयर में इनवेस्टर्स ने बहुत दिलचस्पी दिखाई है। आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक दोनों प्राइवेट बैंक हैं।

12 महीने के ट्रेलिंग बेसिस पर ICICI Bank के शेयर में उसकी बुक वैल्यू के 3.3 गुना पर कारोबार हो रहा है। इसके मुकाबले एचडीएफसी बैंक के शेयर में 3 गुना पर कारोबार हो रहा है। हालांकि, दोनों बैंकों की बुक वैल्यू पर आधारित वैल्यूएशन में ज्यादा फर्क नहीं है। दूसरी बात, मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में भी एचडीएफसी बैंक ICICI Bank से काफी आगे है।

यह भी पढ़ें : Air India के एंप्लॉयीज की बदलेगी तकदीर, कभी नौकरी जा रही थी अब बनेंगे कंपनी के मालिक

आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.25 लाख करोड़ है। इसके मुकाबले एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 7.5 लाख करोड़ रुपये है। इसके बावजूद यह अहम है कि पहली बार आईसीआईसीआई बैंक का शेयर वैल्यूएशन के एक महत्वपूर्ण पैरामीटर पर एचडीएफसी बैंक के शेयर से आगे निकल गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें