Get App

ICICI Prudential AMC के शेयर में 22% चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज, क्या दी रेटिंग

ICICI Prudential AMC Share Price: ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग के संरचनात्मक विस्तार से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। उम्मीद है कि FY26-28 के दौरान रेवेन्यू 15% CAGR से बढ़ेगा। शुद्ध मुनाफा 16% CAGR से बढ़ेगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 3:59 PM
ICICI Prudential AMC के शेयर में 22% चढ़ने का दम! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू किया कवरेज, क्या दी रेटिंग
ICICI Prudential AMC की शुरुआत 1998 में हुई थी।

ICICI Prudential एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) के शेयरों में आगे 22% तक की तेजी दिख सकती है। ऐसी उम्मीद मोतीलाल ओसवाल के टारगेट प्राइस से मिली है। ब्रोकरेज ने शेयर के लिए 'बाय' रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया है। एक साल का टारगेट प्राइस ₹3500 प्रति शेयर रखा है। यह शेयर के BSE पर मौजूदा भाव से 22% ज्यादा है। ICICI Prudential AMC भारत की दूसरी सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। यह एक्टिव म्यूचुअल फंड क्वार्टरली एवरेज एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (QAAUM) में 13.5% मार्केट शेयर के साथ लीडर है। दिसंबर 2025 तक इसका म्यूचुअल फंड QAAUM ₹9.1 लाख करोड़ था।

कंपनी की शुरुआत 1998 में हुई थी। यह दिसंबर 2025 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई। इसका ₹10,602.65 करोड़ का IPO 39.17 गुना भरा था। कंपनी में ICICI Bank के पास 53% और प्रूडेंशियल कॉरपोरेशन होल्डिंग्स के पास 35% हिस्सेदारी है।

ICICI Prudential AMC के लिए ब्रोकरेज के तर्क

ब्रोकरेज का मानना है कि ICICI Prudential AMC भारत के म्यूचुअल फंड उद्योग के संरचनात्मक विस्तार से फायदा उठाने के लिए अच्छी स्थिति में है। एक्टिव QAAUM के हिसाब से सबसे बड़ी AMC होने के नाते इसे म्यूचुअल फंड QAAUM में अपेक्षित वृद्धि से फायदा होने की उम्मीद है। QAAUM के FY26–28E के दौरान 17% CAGR (कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट) से बढ़ने का अनुमान है। कंपनी ने फंड के प्रदर्शन में लगातार बेहतर नतीजे दिए हैं। यील्ड अपनी कैटेगरी में सबसे अच्छे बने हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें