Get App

ICMR के सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा,10 साल और इससे ऊपर की 21% आबादी कोरोना की चपेट में

देश की आबादी के बड़े हिस्से पर अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 05, 2021 पर 4:55 PM
ICMR के सीरो सर्वे में बड़ा खुलासा,10 साल और इससे ऊपर की 21% आबादी कोरोना की चपेट में

देश की आबादी के बड़े हिस्से पर अभी भी कोरोना संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। ICMR के तीसरे सीरो सर्वे में ये खुलासा हुआ है। इसी बीच फाइजर ने भारत में कोरोना वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अपना आवेदन वापस ले लिया है।

ICMR के हालिया सीरो सर्वे में साफ कहा गया है कि आबादी के बड़े हिस्से पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंड़रा रहा है। देश में 10 साल और इससे ऊपर के 21 फीसदी आबादी कोरोना की चपेट में आ गई है। सर्वे में कहा गया है कि देश में 10 से 17 साल के 25.3 फीसदी बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण पर यह सीरो सर्वे ICMR ने दिसंबर से जनवरी के बीच किया था।

उधर अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर ने भारत में अपनी COVID-19 वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए दिए गए आवेदन को वापस ले लिया है। Pfizer  3 फरवरी को SEC की बैठक में शामिल हुई थी। SEC ने Pfizer से  अतरिक्त जानकारी मांगी थी। Pfizer का कहना है कि कंपनी SEC से संवाद जारी रखेगी और जानकारी जुटाने के बाद फिर से आवेदन करेंगे।

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 12,408 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन में 120 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,823 हो गई है और देश में अब पॉजिटिव केस की संख्या 1,08,02,591 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,51,460 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,04,96,308 है। मालूम हो कि भारत में दुनिया में का सबसे बड़े वैक्सीनेशन ड्राइव भी चल रहा है। मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत देश में कुल 49,59,445 लोगों को कोरोनावायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें