IDBI Bank Q3 Results: मुनाफा 1.42% बढ़ा, NII में भारी गिरावट; शेयरों पर रहेगी नजर

IDBI Bank Q3 Results: IDBI बैंक के Q3 नतीजों में मुनाफा मामूली बढ़ा, लेकिन NII में तेज गिरावट दिखी। एसेट क्वालिटी और बिजनेस ग्रोथ के आंकड़े बेहतर रहे। नतीजों के बाद शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 3:18 PM
Story continues below Advertisement
IDBI बैंक का शेयर शुक्रवार को 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹104.39 पर बंद हुआ।

IDBI Bank Q3 Results: IDBI बैंक ने शनिवार को 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही (Q3) के नतीजे जारी किए। इस दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 1.42 प्रतिशत बढ़कर ₹1,935.45 करोड़ हो गया। पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक ने ₹1,908.27 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

NII में भारी गिरावट

दिसंबर तिमाही में बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर ₹3,209.5 करोड़ रह गई। एक साल पहले इसी तिमाही में NII ₹4,228.2 करोड़ थी।


एसेट क्वालिटी में सुधार

IDBI बैंक का ग्रॉस NPA तिमाही आधार पर घटकर 2.57 प्रतिशत रह गया, जो सितंबर 2025 के अंत में 2.65 प्रतिशत था। वहीं, नेट NPA भी 0.21 प्रतिशत से घटकर 0.18 प्रतिशत पर आ गया, जो एसेट क्वालिटी में सुधार का संकेत देता है।

बिजनेस ग्रोथ की तस्वीर

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 तक बैंक के कुल डिपॉजिट बढ़कर ₹3,07,858 करोड़ हो गए, जो एक साल पहले ₹2,82,439 करोड़ थे। इस तरह डिपॉजिट में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

CASA और एडवांस में बढ़ोतरी

दिसंबर 2025 के अंत तक CASA अमाउंट ₹1,35,632 करोड़ रहा और CASA रेशियो 44.06 प्रतिशत पर रहा। एक साल पहले CASA ₹1,30,899 करोड़ था और CASA रेशियो 46.35 प्रतिशत रहा था।

नेट एडवांस 15 प्रतिशत की सालाना बढ़त के साथ ₹2,38,786 करोड़ हो गए, जो दिसंबर 2024 में ₹2,06,807 करोड़ थे।

मार्जिन और रिटर्न

31 दिसंबर 2025 तक तकनीकी राइट-ऑफ्स सहित प्रोविजन कवरेज रेशियो 99.33 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल 99.47 प्रतिशत था।

Q3 FY26 में बैंक का रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) 14.49 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 3.52 प्रतिशत रहा।

IDBI बैंक शेयर का हाल

पिछले कारोबारी सत्र में IDBI बैंक का शेयर 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹104.39 पर बंद हुआ। हालांकि, बीते एक साल में स्टॉक करीब 24.3 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

HDFC Bank Q3 Results: मुनाफा 11% बढ़ा, नेट NPA में सुधार; NII में 6% का इजाफा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।