IDBI Bank Share Price: आज घरेलू मार्केट में निगेटिव रुझान दिख रहा है। निफ्टी बैंक भी औंधे मुंह गिरा पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर एक साल की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच रहे हैं। इसके शेयरों में एक सरकारी राहत ने चाबी भरी है जिसके चलते कारोबारी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। आज बीएसई पर इंट्रा-डे में यह करीब 7 फीसदी उछलकर 61.05 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। बुधवार को डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने एक्सप्रेशंस ऑफ इंटेरेस्ट (EOI) दाखिल करने की डेडलाइन बढ़ाने का ऐलान किया था। पहले यह 16 दिसंबर 2022 था जो अब बढ़कर 7 जनवरी 2023 हो चुका है।
